बगहा में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का जोरदार स्वागत, जर्दा आम से तौलकर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
MLC Shivrani Devi welcomed by JDU workers in Bagaha with unique mango honour

एमएलसी शिवरानी देवी का अभिनंदन करते जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी.

नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी के बगहा आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्हें जर्दा आम से तौलकर शुभकामनाएं दी गईं. समारोह में उन्होंने चंपारण के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी के गृह जिले आगमन पर शनिवार को पश्चिम चंपारण के विभिन्न क्षेत्रों में उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके स्वागत को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

तय कार्यक्रम के अनुसार बेतिया और लौरिया से होते हुए उनका काफिला बगहा पहुंचा. चौतरवा में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला बगहा-2 प्रखंड सभागार पहुंचा, जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया.

स्वागत समारोह में जताया आभार

प्रखंड सभागार में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में शिवरानी देवी को फूल-मालाओं और गुलदस्तों से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर बिहार में उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.

चंपारण के विकास के लिए काम करने का भरोसा

शिवरानी देवी ने कहा कि वे चंपारण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी. उन्होंने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी दोहराया.

जर्दा आम से तौलकर दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने शिवरानी देवी को जर्दा आम से तौलकर अनोखे अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस मौके को कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.

बाद में शिवरानी देवी निर्धारित कार्यक्रम के तहत मदनपुर माई स्थान होते हुए अपने पैतृक गांव तौलाहा, रामनगर के लिए रवाना हो गईं. उनके स्वागत को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा.

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष आरती निषाद, बगहा-2 प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी देवी, दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, मुरारी चौधरी, उमाशंकर पटेल, प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, बाबूआजी सिंह, जुगनू आलम, अस्मिता चौरसिया, रानी देवी, राजेश प्रसाद, अशोक पटेल, रेणू जायसवाल, अन्नू सोनी, शांति देवी, मो. निजामुद्दीन अंसारी और उमाशंकर साहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन