रामनगर में खूनी बवाल! जोलाहा टोली में दो पक्ष भिड़े, पथराव में दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Updated:
विज्ञापन

रामनगर के जोलाहा टोली में हिंसक झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था संभालती पुलिस टीम

Bagaha Clash News: रामनगर के जोलाहा टोली में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. दो गंभीर घायलों को जीएमसीएच रेफर किया गया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bagaha Clash News: बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 स्थित जोलाहा टोली में रविवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.

विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. ड्रोन कैमरे के माध्यम से लगातार निगरानी भी की जा रही है.

दो गंभीर घायलों को जीएमसीएच किया गया रेफर

घटना में घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर लाया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ. डी.एस. आर्य ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में सुरक्षा कड़ी, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

फिलहाल जोलाहा टोली में स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है. किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन