ePaper

पिस्टल व कारतूस संग गिरफ्तार

Updated at : 12 May 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल व कारतूस संग गिरफ्तार

कालीबाग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेतिया . कालीबाग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. छापेमारी शनिवार को नगर के पुरानी बाजार तुरहा टोली में की गई. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के हनुमत नगर वार्ड चार निवासी कुमार भास्कर को गिरफ्तार किया गया है. वह मूल रूप से शनिचरी थाना क्षेत्र के बडहरवा का रहने वाला है.उसके पास से दो देशी पिस्तौल चार कारतूस, एक मैगजीन वह एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि कालीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानी गुदरी तुरहा टोली मंदिर के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया. पुलिस टीम देखकर युवक भागने लगा. टीम ने के खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल, कारतूस, मैगजीन व मोबाइल फोन बरामद हुआ. पूछताछ के बाद पुलिस कुमार भास्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा जमादार जम्मू चौधरी व थाने के रिजर्व गार्ड शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन