ePaper

प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध उगाही,वायरल हुए वीडियो, शिक्षा विभाग ने कार्रवाई जांच शुरू

Updated at : 20 Jan 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध उगाही,वायरल हुए वीडियो, शिक्षा विभाग ने कार्रवाई जांच शुरू

प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध उगाही का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान ले लिया है.

विज्ञापन

बगहा. प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध उगाही का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान ले लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक प्रधान शिक्षक को इंटर एवं मैट्रिक के छात्रों से प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे लेते हुए देखा जा रहा है.वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शिक्षा विभाग में कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है.वायरल हुए वीडियो का प्रभात खबर पुष्टी नही करता.

वायरल वीडियो माध्यमिक विद्यालय रायबारी महुअवा का बताया जा रहा है

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत रायबारी महुअवा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायबारी महुअवा का बताया जा रहा है.वायरल वीडियो में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमित कुमार छात्रों से खुलेआम पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.आरोप है कि छात्रों से प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग की जा रही थी. वीडियो के वायरल होते ही अभिभावकों और आम लोगों में आक्रोश फैल गया है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा-1 पूरण कुमार शर्मा ने तत्काल संज्ञान,जांच शुरू

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा-1 पूरण कुमार शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा छात्रों से पैसे लेते हुए दिखाया गया है. मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और इससे संबंधित वरीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है.इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो शिक्षा व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा. वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में जागरूकता भी बढ़ी है और वे ऐसे मामलों की शिकायत करने के लिए आगे आ रहे हैं.

बोले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी. यदि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन