ePaper

आग लगने से लगभग तीन एकड़ सदाबहार जंगल जल कर नष्ट

Updated at : 11 Apr 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से लगभग तीन एकड़ सदाबहार जंगल जल कर नष्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार की दोपहर अगलगी की घटना वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के टी 40 में हुई है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार की दोपहर अगलगी की घटना वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के टी 40 में हुई है. नर देवी मंदिर के ऊपर पहाड़ के जंगल में आग लगने की घटना ने जहां वन कर्मियों को बेचैन कर दिया. वही शाकाहारी वन्यजीवों के आहार पर संकट मंडराने लगा है. अज्ञात कारणों से आग लगी है. आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया. आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर वाचरों और वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया. सूचना पर पहुंची फायर वाचरों और वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. परंतु इस अगलगी में लगभग 3 एकड़ जंगल क्षेत्र में फैले झाड़ियों और छोटे-छोटे पौधों के साथ कीड़े-मकोड़े को जलने से नहीं बचाया जा सका. इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आग की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन