Bettiah : विभिन्न मामलों के 76 आरोपित गिरफ्तार
Published by : GANESH KUMAR Updated At : 29 Jun 2025 5:45 PM
विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 76 आरोपितों को गिरफ्तार की है.
बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 76 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस इंस्पेक्टर अभिराम सिंह ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 48 वारंटी समेत 76 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 12 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय 41 वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इनमें से 71 को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 70 लीटर 895 मिलीलीटर शराब व चार बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से तीन लाख 51 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










