ePaper

विभिन्न कांडों में 25 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 24 Mar 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न कांडों में 25 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर पुलिस जिले में विगत 24 घंटे के भीतर विभिन्न थानों की पुलिस ने 30 वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर पुलिस जिले में विगत 24 घंटे के भीतर विभिन्न थानों की पुलिस ने 30 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि विभिन्न कांडों के अंतर्गत 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही जिला पुलिस ने 9 कुर्की का निष्पादन किया है. वही दूसरी ओर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में 1 लाख 1 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि पटखौली थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बथवरिया थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. चौतरवा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. धनहा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. भितहा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. ठकराहा थाना द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. नौरंगिया थाना द्वारा वारंट में 2 व शराब कांड में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा 4 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. रामनगर थाना द्वारा 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बगहा नगर थाना द्वारा वारंट 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इस दौरान भैरोगंज थाना द्वारा एक अपहृता को बरामद किया गया. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच के दौरान यातायात थाना द्वारा 31 हजार, रामनगर थाना द्वारा 15 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 15 हजार, पटखौली थाना द्वारा 9 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 6 हजार, चौतरवा थाना द्वारा 5 हजार, बगहा थाना द्वारा 5 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 4 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 3 हजार, नदी थाना द्वारा 3 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 2 हजार, सेमरा थाना द्वारा 2 हजार तथा गोबर्धना थाना द्वारा 1 हजार का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन