Bettiah : विभिन्न मामलों में 12 आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : विभिन्न मामलों में 12 आरोपित गिरफ्तार

भिन्न थाने की पुलिस सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 12 आरोपितों को गिरफ्तार की है.

विज्ञापन

बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 12 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से छह की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय छह वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 358 लीटर 200 मिलीलीटर शराब, एक पिकअप व तीन बाइक जब्त किया गया है. पुलिस तस्करों के चंगुल से छह मवेशियों को मुक्त कराई है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 31 हजार रुपये जुर्माना वसूल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
गणेश

लेखक के बारे में

By गणेश

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन