बलिया में पशुचारा लाने गया युवक करेंट की चपेट में आया, मौत

Updated:
विज्ञापन
बलिया में पशुचारा लाने गया युवक करेंट की चपेट में आया, मौत

थाना क्षेत्र के राहतपुर बहियार में पशुचारा लाने गये एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बलिया. थाना क्षेत्र के राहतपुर बहियार में पशुचारा लाने गये एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान राहतपुर वार्ड 7 निवासी फूलो पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में कराई गयी है. परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. जो बुधवार को दिल्ली रवाना होता. इसी बीच मृतक की मां के द्वारा पशुओं के लिये चारा ला देने की बात कही गयी. जिस पर मृतक पशुचारा लाने बहियार की ओर गया. जहां चारा काटने के दौरान ट्रांसफार्मर पर फैले घास की लत्ती को खींचने के क्रम में वह विद्युत की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. आसपास बहियार में खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. लोगों के द्वारा घटना की सूचना बलिया पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मृतक युवक ट्रांसफार्मर पर फैले लत्ती को खींच रहा था. इसी दौरान करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन