भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

एनएच 333बी हीरा टोल जीरो माइल के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. एनएच 333बी हीरा टोल जीरो माइल के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना निवासी राजा राम मंडल का 25 वर्षीय पुत्र शेखर मंडल के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक के छोटा भाई राकेश कुमार की आठ मई को शादी होने वाली थी. रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड बांटने बाइक से भागलपुर गया था. शाम में कार्ड बांटकर मुंगेर पुल के रास्ते एन एच 333 बी सड़क से घर वापस जा रहा था. हीरा टोल जीरोमाइल से कुछ दूर पहले एक बच्चा को बचाने में वह बाइक से सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक द्वारा सिर कुचल दिए जाने से तत्क्षण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया. परिजनों के अनुसार शेखर की एक वर्ष पहले साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बिंद टोली लक्ष्मीपुर निवासी अनिल मंडल की पुत्री से हुई थी और 8 मई को उसका भाई की शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. इसी बीच घटना की खबर मिलते ही उसके ससुराल के साथ साथ परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशी गम में बदल गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन