बेगूसराय में कस्टोली पाकर तल के पास सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नाला निर्माण की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर जलजमाव बनी समस्या

मुख्य सड़क पर जलजमाव बनी समस्या

Begusarai News : बेगूसराय के मंसूरचक में मालती पिपरा-दलसिंहसराय मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाला निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड के मालती पिपरा-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग स्थित कस्टोली पाकर तल के समीप सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट तक जलजमाव होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

चौड़ीकरण के बाद भी नहीं दूर हुई समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष सड़क का चौड़ीकरण होने से व्यवसायियों और आम लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में सड़क पर पानी जमा हो जाता है. इससे सड़क का लाभ लोगों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है.

दुर्घटनाओं का भी बना रहता है खतरा

ग्रामीण मुन्ना चौधरी, महेश्वर चौधरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क के बीचोंबीच पानी भर जाने से साइकिल और बाइक सवारों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी होती है. कई बार लोग पानी में फिसलकर गिर जाते हैं और घायल भी हो जाते हैं.

नाला निर्माण की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. यदि यहां नाला का निर्माण करा दिया जाए तो सड़क पर जलजमाव की समस्या समाप्त हो सकती है और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

जिला प्रशासन से कार्रवाई की अपील

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होने से सड़क पर जलभराव रुकेगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
पंकज झा

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन