ePaper

Begusarai News : भगवानपुर की सात पैक्स में पुराने चेहरों पर वोटरों ने जताया भरोसा

Updated at : 30 Nov 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : भगवानपुर की सात पैक्स में पुराने चेहरों पर वोटरों ने जताया भरोसा

Begusarai News : पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के दौरान मतगणना में कई दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

भगवानपुर. पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के दौरान मतगणना में कई दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा. वहीं कई पैक्सों में वर्तमान अध्यक्ष पर ही मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया. बताते चलें कि मेहदौली पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कार्तिक सिंह ने सबसे अधिक 605 मतों से अमरजीत सहनी को पराजित किया. वहीं नरहरिपुर पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामनरेश राय ने 287 मतों से मनोज कुमार राय को पराजित किया. वहीं निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अवधेश कुमार राय ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार को पराजित किया. वहीं दामोदरपुर पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार राय व पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक भारती के बीच कड़ी टक्कर के बाद विनोद राय ने अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे.

भीठसारी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने 473 मतों से जीते

वहीं भीठसारी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष राजीब कुमार सिंह ने 473 मतों से धर्मेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया. वहीं जोकिया पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभु कुमार राय को 36 मतों से करारी शिकस्त दिया. वहीं चन्दौर पैक्स से भूतपूर्व रामपुकार चौरसिया को निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष गौरीशंकर राय में 147 मतों से पराजित किया. वहीं निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को आशा देवी ने उन्हें करारी शिकस्त दिया. वहीं तकिया से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से राजीब कुमार ने पटखनी देते हुए उनका विजय रथ को रोक दिया. वहीं किरतपुर पैक्स से भी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवदेव राय को 130 मतों से यदुनंदन राय ने पराजित किया. वहीं काजीरसलपुर पैक्स से पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार गौतम की वापसी हुई. वहीं संजात पैक्स से विजय कुमार झा विजय हुए. मतगणना के दौरान विजय हुए सभी प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई. मतगणना में जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभकार, सीओ रानू कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतों सहित थानाध्यक्ष पवन कुमार के साथ अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन