ePaper

विवेकानंद राय शाखा मंत्री व सुधांशु बनाये गये सहायक मंत्री

Updated at : 20 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद राय शाखा मंत्री व सुधांशु बनाये गये सहायक मंत्री

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रजौरा पंचायत शाखा का 21वां सम्मेलन कॉमरेड कमली महतो स्मारक भवन रजौरा में किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रजौरा पंचायत शाखा का 21वां सम्मेलन कॉमरेड कमली महतो स्मारक भवन रजौरा में किया गया. कॉमरेड तालीम सरदार ने अध्यक्षता की. उद्घाटन भाषण में अंचल प्रभारी सह राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर के मूर्ति के आगे वो लोग भी सर झुकाने का नाटक करते हैं, जिनका उनसे शुरू से ही 36 का आंकड़ा रहा है. डॉक्टर अंबेडकर के संविधान को दिल्ली की सड़कों पर जलाने वाले, उस दौर में तीन रंग के ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज मानने से इनकार करने वाले, लोकसभा में अपमानित करने वाले, मनुस्मृति को अघोषित रूप से संविधान का दर्जा देने वाले का अंबेडकर प्रेम एक छलावा है. ऐसे ही लोगों के छुआछूत से तंग आकर अंबेडकर को अपने लाखों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार करना पड़ा था.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रजौरा पंचायत शाखा का 21वां सम्मेलन आयोजित

आज वही लोग डॉक्टर अंबेडकर के मूर्ति के ऊपर भगवाध्वज लगा रहे हैं और भाकपा के ऊपर जातिवादी होने का आरोप लगाते हैं. वास गुलामी, बंधुआ मजदूरी, छुआछूत के खिलाफ लड़ते हुए दलितों को न्याय दिलाने के लिए हमने अनगिनत लोगों की शहादत दी है. सम्मेलन के शुरुआत में ही कॉमरेड राजीव कुमार रंजन ने कॉमरेड कमली महतो सहित दर्जनों दिवंगत पार्टी नेता एवं शहीद सैनिकों के सम्मान में लाये गये शोक प्रस्ताव पर दो मिनट का खड़ा होकर मौन श्रद्धांजलि दी. कॉमरेड नीरज कुमार ने राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. आगे के लिए सर्वसम्मति से कामरेड विवेकानंद राय को शाखा मंत्री एवं कामरेड सुधांशु कुमार को सहायक शाखा मंत्री के लिए चयन किया गय. इसके साथ ही नौ सदसीय कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं छह सदस्यों का चयन अंचल सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि के लिए किया गया. मौके पर कॉमरेड जय जय राम शाह, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, विकास कुमार, कामरेड महेंद्र चौधरी, जय नाथ महतो, टुनटुन तांती, सागर तांती, एनुल हक, इंद्रदेव तांती, रौशन कुमार, विक्रम कुमार, संजीव कुमार, चमन कुमार ने भी भाग लिया. दो मई को प्रखंड कार्यालय पर स्थानीय सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन