बेगूसराय में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थानांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बरियारपुर पूर्वी में ही रखने की मांग

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेन्द्र की बात सुनकर जुटे ग्रामीणों की भीड़

Begusarai News : बेगूसराय के बरियारपुर पूर्वी में स्वास्थ्य उपकेंद्र को स्थानांतरित करने की योजना का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। जानें पूरी खबर और ग्रामीणों की मांग।

विज्ञापन

Begusarai News : खोदावंदपुर/बेगूसराय. बरियारपुर पूर्वी गांव में वर्षों से संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र को योगीडीह गांव में स्थानांतरित करने की योजना का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है. इसको लेकर गुरुवार को बरियारपुर पूर्वी गांव में विवेक कुमार उर्फ मंतोष की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्थानांतरण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा

ग्रामीणों ने कहा कि बरियारपुर पूर्वी में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित है, जिससे आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. इसे योगीडीह स्थानांतरित किए जाने पर बरियारपुर पूर्वी सहित आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए करीब चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे विशेषकर बुजुर्ग, महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का स्थानांतरण आम लोगों की सुविधा के विपरीत होगा. उन्होंने सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को सामूहिक आवेदन देकर उपकेंद्र को बरियारपुर पूर्वी में ही पूर्ववत संचालित रखने की मांग की है.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

प्राथमिक विद्यालय में उपकेंद्र चलाने का प्रस्ताव

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष वैकल्पिक प्रस्ताव भी रखा है. उन्होंने बरियारपुर पूर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के भवन की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत जनसहयोग से कराने के लिए वे तैयार हैं. ग्रामीणों ने जर्जर भवन को करीब दस दिनों के अंदर दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसके बाद वहां स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित किया जा सकता है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जनहित में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए उपकेंद्र को बरियारपुर पूर्वी में ही बनाए रखने की मांग की है.

आपात स्थिति में तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रहने से आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा. इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधा जारी रखने की अपील की है.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

सरकारी भवन मिलने पर सकारात्मक प्रयास का आश्वासन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद ने बताया कि बरियारपुर पूर्वी गांव में सरकारी भवन नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य उपकेंद्र को वहां से हटाकर योगीडीह गांव स्थित सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीणों की ओर से सरकारी भवन या जमीन उपलब्ध करा दी जाती है, तो उनकी मांग पर सकारात्मक प्रयास किया जायेगा.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन