बेगूसराय के बरौनी वैश्य पोद्दार समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते प्रतिनिधि

Begusarai News : बेगूसराय में वैश्य पोद्दार समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा पर दिया गया जोर।

विज्ञापन

Begusarai News : जिले के तेघरा प्रखंड अंतर्गत बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के बगरहा चौक पर बरौनी वैश्य पोद्दार समिति, नगर परिषद बरौनी की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से बरौनी के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. रमणीकांत पोद्दार की धर्मपत्नी डॉ. शीला कांत पोद्दार, वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार आजाद, जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार एवं बरौनी वैश्य पोद्दार समिति के अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया.

शिक्षा और सामाजिक संगठन पर दिया जोर

मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आजाद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज को सशक्त बनाने का माध्यम है. उन्होंने वैश्य समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी अपने विचार रखे. मुख्य वक्ता एवं जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए संगठन और एकजुटता आवश्यक है. उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती पर ध्यान देने की अपील की.

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का मंच संचालन घनश्याम पोद्दार एवं मणिभूषण पोद्दार ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष प्रवेश पोद्दार, गंगेश पोद्दार, सचिव सुधांशु राज पोद्दार, उपसचिव शिवम कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पोद्दार, उपकोषाध्यक्ष चंदन कुमार पोद्दार सहित संरक्षक, सलाहकार एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन