केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी का भगवानपुर में हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के साथ स्थानीय लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी का भगवानपुर में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड के रसलपुर पंचायत स्थित सरपंच राम सागर सहनी के आवास पर शनिवार की शाम केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर सरपंच राम सागर सहनी और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े कार्यों तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. उपस्थित लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आवश्यक योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने का आग्रह किया.

विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनहित और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग और आवश्यक प्रयास किए जाएंगे.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

कार्यक्रम में वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश सहनी, जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी, भाजपा नेता बलराम प्रसाद सिंह, सरपंच राम सागर सहनी, गोपाल सहनी, राम नंदन सहनी, जितेंद्र सहनी, फुसलाल सहनी, मनोज कुमार सहनी, राम विलास सहनी, विकास सहनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन