ePaper

पिता की तबीयत खराब होने पर घर आया था टोनिश, लोगों ने करा दिया पकड़ौआ विवाह

Updated at : 17 Jan 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
पिता की तबीयत खराब होने पर घर आया था टोनिश, लोगों ने करा दिया पकड़ौआ विवाह

बिंदेश्वरी यादव का 22 वर्षीय पुत्र डंडारी निवासी टोनिश कुमार की ससुराल में हत्या के बाद पीड़ित परिवार में अभी भी कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

डंडारी. बिंदेश्वरी यादव का 22 वर्षीय पुत्र डंडारी निवासी टोनिश कुमार की ससुराल में हत्या के बाद पीड़ित परिवार में अभी भी कोहराम मचा हुआ है. ज्ञात हो कि टोनिश की शादी विगत 3 दिसंबर 2025 को खगड़िया जिला के मुफ़सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोल में इंदु कुमारी के साथ पकड़ौआ विवाह हुआ था. परिजनों ने बताया कि मृतक टोनिश यादव देहरादून में मजदूरी का काम करता था. अक्टूबर माह में ही प्रदेश से घर वापस आये थे. पिता के बीमार रहने की वजह टोनिश घर आया था. इसी बीच पड़ोस के ही अगुआ के द्वारा इंदु कुमारी से उसकी शादी को लेकर रिश्ता तय करने का मान मनौअल किया जा रहा था. मृतक टोनिश का कहना था कि पहले घर बना लेते हैं, फिर शादी करेंगे. इतने में 3 दिसंबर को टोनिश का पकड़ौवा विवाह करा दिया गया. शादी हो जाने के बाद परिजनों की राजी से पुत्र बधु इंदु को डंडारी लाया गया. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसी बीच टोनिश की पत्नी अक्सर मोबाइल पर बात करती रहती थी. पूछने पर बताया जाता था कि मायकेवालों से बात करते हैं. जबकि वह हमेशा अपने बहनोई नारद यादव यादव से फोन पर बात करते रहती थी, जिसका टोनिश विरोध करता था. टोनिश की पत्नी की यह हरकत लगातार जारी रही. मृतक के मां अनार देवी ने बताया कि शादी का महज एक माह बाद ही नववर्ष के मौके पर पत्नी अपने मायके जाने की जिद करने लगी. इस पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में ससुराल जाने की बात तय हुई. 10 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ टोनिश भी ससुराल गया. बुधवार की रात ससुराल में ही टोनिश यादव को कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक टोनिश पांच भाई थे. जिसमें टोनिश सबसे छोटा था. इसकी हत्या के बाद गुरुवार की सुबह उसके चचेरे भाई मनीष यादव को फोन आया कि आपका भाई छत पर से गिरकर मर गया है. इसके साथ ही कुछ देर बाद टोनिस के अपने भाई को पत्नी इंदु कुमारी के द्वारा बताया गया कि बाथरूम में गिर गए जिस क्रम में उनका सिर फूट गया है. इसके महज कुछ देर बाद ही उसके सास के द्वारा कहा गया कि छत से गिर गये हैं, जिसमें उनके कनपटी में छड़ घुस गया है. इन सभी बातों से परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करके हत्या की बात को छिपाने की कोशिश करते रहे. परिजन पुलिस प्रशासन से स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन