दो जगहों पर वाहनों की टक्कर में चालक समेत तीन घायल, चार वाहन क्षतिग्रस्त

Updated at : 25 Apr 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
दो जगहों पर वाहनों की टक्कर में चालक समेत तीन घायल, चार वाहन क्षतिग्रस्त

थाना क्षेत्र के फतेहा पुल स्थित एनएच 28 पर गुरुवार की अहले सुबह अलग-अलग दो जगहों पर दो-दो वाहनों की टक्कर में चालक समेत तीन लोग घायल हो गया

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के फतेहा पुल स्थित एनएच 28 पर गुरुवार की अहले सुबह अलग-अलग दो जगहों पर दो-दो वाहनों की टक्कर में चालक समेत तीन लोग घायल हो गया. घायल को विभिन्न निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय की तरफ से बछवाड़ा की तरफ जा रही पिकअप वाहन फतेहा पुल के पश्चिमी किनारे पर जैसे ही पहुंची तो वहीं तेघड़ा की तरफ से दलसिंहसराय तरफ जा रही पिकअप वाहन से सामने से ठोकर मार दी. ठोकर के बाद दोनो पिकअप पद लदा खीरा सब्जी व शादी का समान कोच, ड्रेसिंग टेबल, गोदरेज समेत अन्य समान सड़क पर बिखर गया. ठोकर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गये और दोनों घायल पिकअप चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ ही देर बाद तेघड़ा की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही टाटा 407 पर लदी डीजे फतेहा पुल के पुर्वी छोर पर पहुंचते ही दलसिंहसराय से तेघड़ा की तरफ जा रही ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे टाटा 407 पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने चारों क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन