बेगूसराय: छह लाख नकद समेत 30 लाख के गहनों की चोरी, घर में सो रहे लोगों पर नशीला स्प्रे छिड़कने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार   | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के लोहियानगर में चोरों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन


Begusarai News: बेगूसराय जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ले में सोमवार की देर रात चोरों ने एक फ्लैट के दो कमरों में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों पर कथित रूप से नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वे गहरी नींद में सोते रहे. इसके बाद चोर नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गये.

प्रोफेसर के कमरे में बड़ी चोरी

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों में प्रो गोविंद पासवान और बेगूसराय जिले के अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार शामिल हैं. प्रो गोविंद पासवान के कमरे से छह लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी होने की बात सामने आयी है. वहीं, अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार के कमरे से दो लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी किये गये.

सुबह खुली तो बिखरा मिला सामान

मंगलवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला. अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था. इसके बाद तत्काल लोहियानगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा चोरी की घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन