डंडारी, बछवाड़ा, बेगूसराय ग्रामीण और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीमें जीतीं

Updated:
विज्ञापन
डंडारी, बछवाड़ा, बेगूसराय ग्रामीण और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीमें जीतीं

जिले के चार अलग-अलग मैदान पर बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले गए जिसमें चौथे दिन डंडारी क्रिकेट क्लब बछवारा क्रिकेट क्लब बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम विजय रही.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के चार अलग-अलग मैदान पर बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले गए जिसमें चौथे दिन डंडारी क्रिकेट क्लब बछवारा क्रिकेट क्लब बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम विजय रही. विदित होकर गांधी स्टेडियम में चल रहे नौला क्रिकेट क्लब बनाम बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन गौतम ने 71 रन और ज्ञानोदय ने 57 रन की पारी खेली. वहीं नौला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट नीलेश और अरनब ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब 148 रन बनाकर सिमट गई बछवाड़ा की ओर से सर्वाधिक विकेट हर्ष ने 4 और गौतम और सत्यम ने 2-2 विकेट प्राप्त किया. आरकेसी मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में डंडारी क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 82 रन से हराया वहीं तीसरे मैदान पर खेले जा रहे हैं. फर्टिलाइजर के मैदान पर मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया. चौथे मैदान पर खेले जा रहे हैं ग्रीन पार्क उलाव के मुकाबले में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 46 रन से हराया. गांधी स्टेडियम में चल रहे मुकाबले का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, वरिष्ठ क्रिकेटर मो शकील, निराला कुमार, दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन