ePaper

वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़पुरा की टीम ने प्राप्त किया पहला स्थान

Updated at : 18 Jan 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़पुरा की टीम ने प्राप्त किया पहला स्थान

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को गढ़पुरा में संपन्न हो गई.

विज्ञापन

गढ़पुरा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को गढ़पुरा में संपन्न हो गई ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत यह आयोजन गढ़पुरा उच्च विद्यालय मैदान में प्रखंड कोऑर्डिनेटर आरती कुमारी के नेतृत्व में किया गया. प्रतियोगिता में गढ़पुरा, बखरी और छौड़ाही प्रखंड के युवाओं ने भाग लिया. इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, 100 मीटर दौड़ (बालक व बालिका वर्ग) और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. वॉलीबॉल में गढ़पुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छौड़ाही की टीम उपविजेता रही. कबड्डी प्रतियोगिता में भी गढ़पुरा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं बखरी की टीम को दूसरा पुरस्कार मिला. 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में छौड़ाही के अभिनव ने प्रथम तथा सत्यम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गढ़पुरा की गुंजन कुमारी ने पहला और सरंजनी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में बखरी की तन्नू प्रिया प्रथम और गढ़पुरा की खुशी कुमारी द्वितीय रहीं. प्रतियोगिता में गढ़पुरा की गुंजन कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान के साथ-साथ कबड्डी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. वहीं बखरी की तन्नू प्रिया ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान के अलावा कबड्डी में भी अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गढ़पुरा प्रखंड प्रमुख अमूल देवी रहीं. ‘मेरा युवा भारत’ की प्रखंड कोऑर्डिनेटर आरती कुमारी एवं सहयोगी साक्षी कुमारी ने अंग वस्त्र भेंट कर प्रमुख का सम्मान किया. प्रमुख अमूल देवी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुमार सानू ने रेफरी की भूमिका निभाई. मौके पर प्राण संस्था के जिला समन्वयक अरविंद कुमार, रंजीत कुमार तथा युवा मंडल की लीडर साक्षी कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन