बखरी के चार केंद्रों पर ली जायेगी इंटर की परीक्षा

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 10:01 PM

विज्ञापन

बखरी प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्र पर दो हजार सात सौ पांच छात्राएं सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा देगी.

विज्ञापन

बखरी. बखरी प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्र पर दो हजार सात सौ पांच छात्राएं सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा देगी.जिसकी तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि छात्राओं को बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन के तहत ससमय केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा देनी होगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारियों की टीम बना दी गई है. जो परीक्षा पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखेंगे. जिसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अवर निबंधक अंजली जोशी को बनाया गया है. जिनके साथ पुलिस अधिकारी के रूप में सज्जाद हुसैन को तैनात किया गया है. जोनल मजिस्ट्रेट बीडीओ कुमार मुकेश को बनाया गया है. उनके साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में शंकर सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. जब्त पेट्रोलिंग के लिए दो टीम रहेगी.उच्च माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा और घाघरा के लिए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार के साथ पुलिस अधिकारी राजेंद्र राम मौजूद रहेंगे. वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी और परियोजना बालिका विद्यालय बखरी के लिए बीपीआरओ कुमार शानू के साथ पुलिस अधिकारी कैलाश यादव को लगाया गया है.एसडीएम ने बताया है कि परीक्षा देने वाली छात्राओं को किसी भी सूरत में प्रथम पाली में नौ बजे तथा दोपहर डेढ़ बजे से पहले केंद्र में प्रवेश पाना है. उसके बाद किसी भी सूरत में छात्राओं प्रवेश नही दी जाएगी. बाजार में सुबह आठ बजे से संध्या सात बजे तक नो इंट्री लगा दिया गया है. इस दौरान चार चक्का से ऊपर भारी वाहनों पर रोक लगाते हुए इ-रिक्शा को बेवजह कही खड़ाकर जाम नहीं लागने का निर्देश दिया गया है. एसडीएम ने कहा कि केंद्र के आसपास के सभी फोटो स्टेट और ऑनलाइन दुकानों को बंद करवा दिया गया है. केंद्र पर बीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. केंद्राधीक्षकों को केंद्र पर शौचालय,चापाकल, बिजली और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि यहां पर सिर्फ छात्राओं का ही केंद्र है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सभी प्रकार के कदम उठाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखा जाएगा.परीक्षा अवधि के दौरान अवांछित गतिविधि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.पुलिस अधिकारियों को चारों केंद्र पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही लोगों से भी मुख्य बाजार में जाम नही लगाने की अपील की है. चूंकि छात्राओं को तय समय सीमा के भीतर केंद्र पर पहुंचना होगा. बैठक में सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी के अलावे चारों केंद्र के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती,अमरजीत कुमार, रंजु कुमारी और प्रेम गांधी उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन