चार घंटे के अंदर पति-पत्नी की हुई मौत, सदमे में गांव के लोग

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:46 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की चकहमीद पंचायत अंतर्गत वार्ड चार बहोरचक मुसहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां महज चार घंटे के अंतराल में युवा पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

बखरी. प्रखंड क्षेत्र की चकहमीद पंचायत अंतर्गत वार्ड चार बहोरचक मुसहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां महज चार घंटे के अंतराल में युवा पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया. गुरुवार को एक साथ दोनों की अर्थी उठी. शादी के सात फेरों के समय एक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले इस युवा जोड़े की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं और वहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस हृदयविदारक दृश्य को देख लोगों की आंखे नम थीं. प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की रात 40 वर्षीय योगेंद्र सदा खाना खाने के बाद चौक पर चहलकदमी के लिए निकला था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जब तक घरवाले कुछ समझते रात आठ बजे उसकी मौत हो गयी. योगेंद्र की मौत से 30 वर्षीय पत्नी मीना देवी को गहरा सदमा लगा. वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और चार घंटे बाद रात 12 बजे उसने भी दम तोड़ दिया. खबर के फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बताते चले कि मृतक दंपती निःसंतान थे और उनकी देखभाल भाई लोग करते थे. इस दुखद घड़ी में गांव के पंसस विध्यानंद ठाकुर, लोजपाआर नेता रमेश कुमार शैलेश, आनंद कुमार शैलेश, उप मुखिया प्रतिनिधि पप्पू खलीफा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामस्वरूप महतो, ललन कुमार, वार्ड सदस्य राजेंद्र सदा और राजकुमार महतो सहित दर्जनों लोगों ने पीड़ित के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन