लखमिनियां स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन
लखमिनियां स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार को लगायी फटकार

बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन में चल रहे सौन्दर्यीकरण एवं भवन निर्माण कार्य का शुक्रवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बलिया. बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन में चल रहे सौन्दर्यीकरण एवं भवन निर्माण कार्य का शुक्रवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण ने निरीक्षण किया. डीआरएम के आने की पूर्व सूचना होने पर लखमिनियां स्टेशन का साफ-सफाई कर चकाचक कर दिया गया था. डीआरएम के द्वारा लखमिनियां स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को देखकर काफी चिंतित हुए. इसके लिए उन्होंने संवेदक को फटकार भी लगायी. निरीक्षण के दौरान मौजूद संवेदक ने डीआरएम को अस्वस्थ कराया कि आगामी अगस्त माह तक लखमिनियां स्टेशन का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा कर लिया जायेगा. डीआरएम अपने सैलून गाड़ी से सुबह 11:20 पर आये और मात्र 10 मिनट तक लखमिनियां स्टेशन पर ही रुके. इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर के केबिन में पहुंच कर स्टेशन के कंट्रोल रूम का भी गहन निरीक्षण किया. इस क्रम में सहायक स्टेशन मास्टर सिकंदर यादव ने लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी के अभाव का मामला डीआरएम के सामने रखा. निरीक्षण करने के बाद डीआरएम खगड़िया के लिये प्रस्थान कर गये. निरीक्षण के दौरान डीसीएम सोनपुर अमितेश कुमार, सीनियर डीईएन, डीएसओ बरौनी, टीआई बेगूसराय दीपक कुमार राय सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे. बताते चलें कि 5 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत रेल परियोजना विस्तारीकरण के अंतर्गत लखमिनियां रेलवे स्टेशन के सौंदरीकरण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास किया था. लेकिन संवेदक के संवेदनहीनता के कारण एवं लचर विभागीय व्यवस्था के कारण पिछले दो वर्षों से स्टेशन के विकास कार्य कच्छप गति से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन