प्रियांशु राज उर्फ बादल हत्याकांड का हुआ उदभेदन

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 02 Feb 2026 10:33 PM

विज्ञापन

बाड़ा गांव निवासी प्रियांशु राज उर्फ बादल हत्याकांड में खोदावंदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. बाड़ा गांव निवासी प्रियांशु राज उर्फ बादल हत्याकांड में खोदावंदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एक लड़की को भी गिरफ्तार किया गया है. हत्यारों के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार हत्यारों की पहचान बाड़ा गांव के अशोक महतो के पुत्र गोलू पटेल, कैलाश चौधरी के पुत्र प्रिंस कुमार तथा इसी गांव के सुरेश चौधरी के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि एस पी मनीष के निर्देश पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में विगत एक फरवरी की देर रात बाड़ा गांव निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज उर्फ बादल की निर्मम हत्या गोली मारकर नुरुल्लाहपुर गांव के समीप कर दी गयी थी. हत्यारों ने मृतक का मोबाइल घटनास्थल के समीप एक खेत में फेंक दिया था. जिसे बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार सभी बदमाशों को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन