रंगकर्मियों ने पिकअप चालक पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
रंगकर्मियों ने पिकअप चालक पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

रंगकर्मी मिथलेश कुमार ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर वीरपुर थाना कांड संख्या 80/25 की घटना की जांच करवाने का आवेदन दिया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. समाज में अच्छे कार्यों के प्रति जागरूकता चलाने वाले रंगकर्मी भी सुरक्षित नहीं रहें और हिंसा का शिकार हो रहें हैं.ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है.रंगकर्मी मिथलेश कुमार ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर वीरपुर थाना कांड संख्या 80/25 की घटना की जांच करवाने का आवेदन दिया है.घटना के बारे बताया जाता है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर निवासी रंग दर्शन आर्ट ग्रूप के रंगकर्मी रंजीत कुमार ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि वीर पुर से कार्यक्रम करके अपने साथी रंगकर्मी मिथिलेश कुमार के साथ फुलकारी में कार्यक्रम करने जा रहा था.

मोटरसाइकिल में ठोकर मारकर किया था जख्मी

इस दौरान रास्ते में संरौजा मस्जिद के निकट पिकअप वाहन चालक आसिफ ने अपने पिकअप वाहन द्वारा पीछे से मेरे मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया जिससे मेरा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. जब मैं और मेरे साथी ने विरोध किया तो आसिफ तथा आज़ाद ने चारपहिया वाहन से लोहे के राॅड से मेरे सिर पर जानलेवा हमला कर दिया.जिससे मेरा सर फट गया और हम मैं बेहोश होकर गिर पड़ा.मेरे साथी शशिकांत कुमार के उपर चार- पांच अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया.फिर ग्रामीणों ने मुझे और मेरे साथी को उठाकर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन