मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में एनएच-31 पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां पहुंचने के पूर्व ही जख्मी ने दम तोड़ दिया.
बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में एनएच-31 पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां पहुंचने के पूर्व ही जख्मी ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 38 महमदपुर मोहल्ले निवासी नरेश महतो के पुत्र लगभग 44 वर्षीय मृतक दुलारचंद महतों में रूप हुई है. सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया. इधर कमाऊ व्यक्ति की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि मृत दुलारचंद मकान की ढलाई में काम करने गया था और शुक्रवार को पुरे दिन मजदूरी के बाद शाम में मिक्सचर मशीन हाइवे किनारे खड़ा किया. घर जाने के लिए एनएच को पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे ठोकर मारकर घायल कर दिया. जब जख्मी को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










