बेगूसराय: सोमवती अमावस्या पर आस्था का सैलाब, सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना

Updated:
विज्ञापन

पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं.

Begusarai News : महिलाओं ने पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर जल अर्पित किया तथा कच्चा सूत बांधकर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट Begusarai News : जिले में सोमवार को सोमवती अमावस्या का पर्व श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगलमय जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह से ही महिलाएं पूजा की थाली, दीप, धूप, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री लेकर पीपल वृक्ष के समीप पहुंचने लगीं. महिलाओं ने पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर जल अर्पित किया तथा कच्चा सूत बांधकर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की. कई महिलाओं ने इस अवसर पर व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए.

परिवार की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित पीपल वृक्षों के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए पूजा-अर्चना की तथा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण कर परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की.

जिलेभर में उत्साह का माहौल दिखा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है. जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है तो इसका पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है तथा परिवार पर आने वाले संकट दूर होते हैं.

पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल के बीच महिलाओं ने सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read : नालंदा पुलिस, STF और EOU का महा-ऑपरेशन, संतोष डॉन के ठिकानों पर छापेमारी, परिवार के सदस्य हिरासत में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन