बेगूसराय : बाढ़ पीड़ितों से मिले जदयू नेता, सामुदायिक किचन का भी किया निरीक्षण; समय पर भोजन देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करते जदयू नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू नेताओं ने बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौजूदा हालात और सरकारी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Begusarai Flood Relief : जदयू नेताओं ने शुक्रवार को बेगूसराय जिले के बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति एवं सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया. पूर्व एमएलसी रुदल राय, जदयू प्रदेश महासचिव सैयद नजम इकवाल, प्रखण्ड अध्यक्ष नवल कुमार, जदयू नेता ललित यादव, युवा नेता किरण देव पटेल, सीओ संतोष कुमार की टीम ने कमला स्थान समस्तीपुर, श्रीनगर, हीरा टोल एवं गांव के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्या से रूबरू हुए और जिला प्रशासन से उनकी समस्या को दूर करने का भरोसा दिया.

विज्ञापन

सामुदायिक किचन का निरीक्षण

टीम के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर संचालक को भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हो इसका ध्यान रखने और सभी बाढ़ पीड़ितों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने को कहा.

एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता

बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण के बाद पूर्व एमएलसी ने बताया कि एनडीए की सरकार बाढ़ पीड़ितों की सेवा और सहायता के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार द्वारा पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं.

View on Instagram

राहत एवं बचाव सुविधाएं

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को भोजन, प्लास्टिक, चिकित्सा, नाव एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटा हुआ है.

सामान्य जीवन बहाली का आश्वासन

नेताओं ने बताया कि बाढ़ से निजात के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार पुनः सामान्य जीवन यापन शुरू कर सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन