बेगूसराय : ससुराल पहुंचे युवक ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत; मां ने पत्नी-सास पर लगाए आरोप

विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के सैदपुर गांव में एक युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी और सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद सल्फास खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की मां ने पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News : अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने सल्फास की गोली खा ली और बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की बताई जा रही है, जहां युवक का ससुराल है.

विज्ञापन

ससुराल में मारपीट व जहर का आरोप

मृतक की मां प्रमिला देवी ने बताया कि उनका घर जोकिया गांव है. उनका पुत्र तीन दिन पहले अपने ससुराल सैदपुर गांव गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी अंजलि देवी और सास रंजन देवी ने मिलकर पहले पुत्र के साथ मारपीट की, फिर मां-बेटी ने उसे सल्फास की गोली खिला दी.

फोन पर दी जहर की सूचना

मृतक की मां ने बताया कि सल्फास खाने की जानकारी पुत्र ने स्वयं फोन कर उन्हें दी थी और कहा था कि वह अब नहीं बच पाएगा. मां ने ससुराल के पूरे परिवार पर मारपीट करने और जहर खिलाकर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है.

पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

परिजन बेहाल व माहौल गमगीन

सदर अस्पताल में मां के करूण क्रंदन से लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन