बेगूसराय में 3.81 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 183 सामुदायिक रसोई और 269 नावों से राहत जारी

विज्ञापन

लोगों की समस्याओं काे सुनते पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे 3.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. जिला प्रशासन 269 नावों और 183 सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रहा है.

विज्ञापन

Begusarai Flood : बेगूसराय जिला अंतर्गत बाढ़ 2026 से प्रभावित क्षेत्रों में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं. बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी श्री पांडेय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

गंगा का जलस्तर व प्रभावित क्षेत्र

वर्तमान में दोपहर 02:00 बजे जिले में गंगा नदी का जलस्तर 43 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से ऊपर है, जबकि सर्वोच्च बाढ़ स्तर 43.52 मीटर है. बाढ़ से जिले के कुल 8 प्रखंड प्रभावित हैं.

View on Instagram

इनमें 37 ग्राम पंचायत एवं 2 नगर पंचायत सहित कुल 39 पंचायतें शामिल हैं. बाढ़ से कुल 189 गांव, 95,245 परिवार तथा लगभग 3,80,980 की आबादी प्रभावित हुई है.

नाव परिचालन व बचाव टीम

प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए कुल 269 नावों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें 23 सरकारी तथा 246 निजी नाव शामिल हैं.

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी एवं शाम्हो में एसडीआरएफ तथा बलिया क्षेत्र में एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिलान्तर्गत सभी तटबंध पूर्णतः सुरक्षित हैं तथा उनकी सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

सामुदायिक रसोई व भोजन वितरण

बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित भोजन उपलब्ध कराने के लिए 183 सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केन्द्रों के माध्यम से अब तक कुल 7,42,141 थाली भोजन का वितरण किया जा चुका है.

प्रभावित परिवारों को आवासीय आवश्यकताओं के लिए अब तक 31,113 पॉलिथीन शीट्स वितरित की जा चुकी हैं, जबकि 41,880 शीट्स उपलब्ध हैं.

स्वास्थ्य सेवा, पशु राहत व कृषि

मानव स्वास्थ्य के लिए 71 मेडिकल कैम्प व 4 बोट एम्बुलेंस के माध्यम से 37,649 व्यक्तियों का उपचार किया गया है.

पशुधन के लिए 54 कैम्प चलाकर 9,597 पशुओं का इलाज और 1,785.1 क्विंटल पशुचारा बांटा गया है. कृषि क्षेत्र में कुल 27,034 हेक्टेयर रकवा प्रभावित हुआ है, जिसमें 33 प्रतिशत से अधिक क्षति वाला रकवा 19,504 हेक्टेयर है. पीएचइडी द्वारा 137 अस्थाई शौचालय और 73 नए चापाकल लगाए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन