पिता की मौत, मां की दूसरी शादी, अब मामा ने दो बच्चियों को ट्रेन में बिठाकर कहा-जहां जाना है जाओ

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News :

आरपीएफ गिरफ्त में दोनों मासूम.

Begusarai News : बेगूसराय आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चियों को लखमिनिया रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया है. दोनों को बालिका गृह बेगूसराय में सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन

Begusarai News : पति की मौत के बाद दो मासूम को छोड़कर मां ने दूसरी शादी कर ली. दोनों बच्चियों को नाना-नानी के भरोसे छोड़ दिया. अब ननिहाल से मामा ने दोनों मासूमों को ट्रेन में बिठाकर कहा जहां जाना है जाओ.

लखमिनिया स्टेशन से आरपीएफ ने बरामद किया

बेगूसराय आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चियों को लखमिनिया रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया है. आरपीएफ ने बताया कि बुधवार की देर शाम लगभग 7 बजे लखमिनिया रेलवे स्टेशन परिसर में दो छोटी बच्चियां संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाई गईं. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर जब इन बच्चियों पर पड़ी तो उन्हें सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई.

दो बच्चियां भागलपुर ननिहाल में रह रही थी

बच्चे से पूछताछ के दौरान बड़ी बच्ची ने करीब 10 वर्षीय ने अपना नाम प्रीति कुमारी बताया. उसने जानकारी दी कि उसके पिता का देहांत हो चुका है तथा उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं चली गई है. प्रीति ने बताया कि उसके साथ मौजूद दूसरी बच्ची उम्र करीब 7 वर्ष श्वेता कुमारी है. प्रीति ने बताया कि दोनों बहनें नाना-नानी के घर भागलपुर में रह रही थे.

कपड़ों का झोला देकर ट्रेन में बैठाया

बताया कि उनके मामा ने दोनों बहनों को कपड़ों का एक झोला देकर ट्रेन में बैठा दिया और कहा कि जहां जाना है, चले जाओ. इसके बाद दोनों बच्चियां भटकते हुए भागलपुर से लखमिनिया स्टेशन पहुंच गईं. आरपीएफ द्वारा बच्चियों की मां से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दिए गए मोबाइल नंबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बाल कल्याण समिति बेगूसराय को सूचना दे दी गयी है.

​क्या बोलें आरपीएफ पोस्ट कमांडर

आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से बालिका गृह बेगूसराय में सुपुर्द कर दिया गया. जहां उनकी देखरेख की जा रही है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भटकते, लावारिस या असहाय बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करना प्राथमिक उद्देश्य है.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

विज्ञापन
Kundan Begusarai

लेखक के बारे में

By Kundan Begusarai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन