राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का दिन है गणतंत्र दिवस : डॉ संजय

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का दिन है गणतंत्र दिवस : डॉ संजय

आज का यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है.

विज्ञापन

बेगूसराय. आज का यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है. गणतंत्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था. उक्त बातें ईश्वर अस्पताल, बेगूसराय के निदेशक डॉक्टर संजय कुमार ने अस्पताल परिसर में आयोजित पैगाम-ए-अमन कमेटी के झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बलिदानियों के साहस, समर्पण और बलिदान ने आज के आधुनिक भारत की नींव रखी थी. कमिटी के अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अहसन ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हमें राष्ट्र के प्रति गौरव और अपने कर्तव्य का बोध कराता है. उ मौके पर डॉक्टर लीना कुमारी, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पीपी मंसूर आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता इज़ूर रहमान, डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर राजीव कुमार, एडवोकेट रवीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर बुशरा नजीर, मदन प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण, सुमन कुमार, शबनम कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन