नावकोठी में कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, योगदानों को किया याद

Updated:
विज्ञापन

राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती

Begusarai News : नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई. कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद कर देश की एकता का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Begusarai News : नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष निशा शर्मा ने की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके देश के लिए दिए गए योगदानों और दूरदर्शी सोच पर चर्चा की गई.

Also Read : औरंगाबाद में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री का विरोध, दाउदनगर में तीसरे दिन भी दस्तावेज नवीसों की हड़ताल; निबंधन कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा

कंप्यूटर और संचार क्रांति की रखी नींव

प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी. उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए और महिलाओं एवं युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया.

राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

निशा शर्मा ने कहा कि आज राजीव गांधी के बताए रास्ते और उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण और समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

Also Read : औरंगाबाद के हसपुरा में जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का आंदोलन, व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर शुरू किया रोड बनाओ अभियान

एकता और सद्भाव बनाए रखने का लिया संकल्प

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी देश को मजबूत बनाने और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुरेश पासवान, श्रीराम सिंह, शिवशंकर सिंह सहित प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : औरंगाबाद में NH-19 निर्माण बना जानलेवा, जलजमाव और कीचड़ से लगातार हो रहे हादसे


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन