कैंपा कोला फैक्ट्री लगाने का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
कैंपा कोला फैक्ट्री लगाने का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बेगूसराय में कैंपा कोला फैक्ट्री लगने के पहले ही स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय में कैंपा कोला फैक्ट्री लगने के पहले ही स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय गौतम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नियम एंव भूतल जल अधिग्रहण और पर्यावरण संरक्षण के नियम के पालन हो रहे हैं तो सारे दस्तावेज सार्वजनिक किया जाना चाहिये. बिहार में पेप्सिको, कोका-कोला, कैंपा कोला और इसी तरह की संस्थाओं के जल उपयोग प्रथाओं की स्वतंत्र जांच किया जाये. कंपनियों को उनके एनओसी, जल ऑडिट और संरक्षण योजनाओं का खुलासा करने का आदेश दिया जाये. अनुपालन सत्यापित होने तक भूजल निष्कर्षण को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया जाये. केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और जिला प्रशासनों को स्थिति की निगरानी करने और रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाये. संजय गौतम ने यह भी अनुरोध किया कि केंद्रीय भूजल प्राधिकरण, भारतीय जल बोर्ड बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित जिलाधिकारियों को पर्यावरण कानूनों और निर्देशों के अनुरूप तत्काल निवारक कार्रवाई करने का काम किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन