बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल में दाखिला कराएं अभिभावक : एचएम

गढ़पुरा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में नामांकन पखवाड़ा चल रहा है. पहली से लेकर अन्य कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है.
गढ़पुरा. गढ़पुरा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में नामांकन पखवाड़ा चल रहा है. पहली से लेकर अन्य कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. कोई भी बच्चा नामांकन से बंचित न रहे इसके लिए विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. विभाग की इसी योजना के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय गढ़पुरा समेत कई विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा नामांकन जागरूकता रैली निकाली गई. वहीं एनपीएस वार्ड 06 मैसना के एचएम हरेकृष्ण यादव के द्वारा भी मैसना मुसहरी वार्ड 05 एवं वार्ड 06 में भी जागरूकता रैली निकालकर नामांकन के लिए लोगों को जागरूक किया गया.
गढ़पुरा नामांकन को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला कराएं. अविभावकों को बताया गया कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के दौरान उन्हें पौष्टिक भोजन दिया जाता है. ड्रेस के लिए पैसे मिल रहे हैं. किताब, कॉपी,बैग, तथा पानी का बोतल ये सारा सामग्री निःशुल्क दिया जा रहा है. बच्चों को छात्रवृत्ति राशि भी दी जाती है. स्कूलों में संसाधन बढ़े हैं. शिक्षकों की काफी संख्या में नियुक्ति हुई है. योग्य शिक्षक बहाल हुए हैं. ऐसे में स्कूलों में पठन-पाठन की स्थिति कहीं बेहतर है. शनिवार को गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय गढ़पुरा के प्रधानाध्यापक रामानुज शर्मा ने शिक्षकों के साथ स्कूल के पोषक क्षेत्र में जागरूकता निकालते हुए बताया कि रैली के दौरान अभिभावकों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर जागरूकता दिखाई दी. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. प्रतिदिन बच्चों का नामांकन लिया जा रहा है. अभिभावक संपर्क सह जागरूकता रैली में शिक्षक राकेश कुमार, ललित रंजन झा, ब्रजकिशोर कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




