पंचायत चुनाव : भगवानपुर प्रखंड की 15 पंचायतों के प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित

Updated:
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : भगवानपुर प्रखंड की 15 पंचायतों के प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड के 15 पंचायतों के लिए प्रपत्र – एक का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है.

विज्ञापन

भगवानपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड के 15 पंचायतों के लिए प्रपत्र – एक का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है. इस सूची को पंचायत सरकार भवनों, प्रखंड कार्यालय तथा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि यह प्रारूप वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें पंचायतवार जनसंख्या, राजस्व ग्राम, वार्ड विवरण के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित आंकड़े शामिल किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रकाशित प्रारूप के आधार पर विभिन्न पदों के लिए आरक्षण रोस्टर तय किया जाएगा. आमजन 18 मई तक इस पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 5 जून को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. उक्त प्रकाशन के बाद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गया है. चौक चौराहे व चाय पान की दुकानों पर चुनावी चर्चाएं जोरों पर है. वर्ष 2011 के रोस्टर के अनुसार लोग अपने अपने पंचायत के गुना गणित में जुट गए.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन