तीन साल में 155 करोड़ की राशि से 1000 से अधिक योजनाओं का हुआ काम : महापौर

नगर निगम महापौर पिंकी देवी ने अपने कार्यकाल का तीन साल पूरे होने पर नगर निगम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया.
बेगूसराय. नगर निगम महापौर पिंकी देवी ने अपने कार्यकाल का तीन साल पूरे होने पर नगर निगम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. इस अवसर पर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर,पूर्व महापौर संजय कुमार, उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर,नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बीते तीन सालों में समय समय पर शहरवासियों ने अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव और सलाह देकर विकास कार्यों में हमें सहयोग किया है. महापौर ने कहा कि बेगूसराय नगर निगम के गठन के समय इसकी जनसंख्या दो लाख 52 हजार थी,जो बढ़कर वर्तमान में लगभग तीन लाख 20 हजार हो चुकी है. वर्ष 2023 से अब तक लगभग 155 करोड़ राशि के अंतर्गत लगभग 1000 से अधिक योजनाएं क्रियान्वित हुई हैं. अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है. शेष बचे कार्य प्रक्रियाधीन हैं. जाम से कराहते शहर में नई पहल कर यातायात मित्र के रूप में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर नगर निगम क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलायी गयी.
पार्क, ओपन जिम सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाये गये 317 सीसीटीवी कैमरे
महिला कॉलेज के निकट एवं ऑफिसर्स कॉलोनी में 63 लाख 30 हजार रुपये की लागत से चिन्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया है.साथ ही आमलोगों की सुविधा हेतु शहर के अन्य चार स्थानों पर 15 लाख 96 हजार रुपए की लागत से ओपन जिम का निर्माण कराया गया है तथा पांच अन्य जगहों पर ओपन जिम अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गयी है. नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्तम मार्ग पर प्रथम चरण में 317 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. साथ ही सीसीटीवी अधिष्ठापित प्रत्येक स्थान पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (स्पीकर) आमजनों की सुविधा एवं जागरूकता हेतु लगाया गया है.नल जल योजना से शेष 11 वार्डों को आच्छादित करने के लिए 125 करोड़ रुपये की स्वीकृति
नगर निगम के शेष वार्डों को आच्छादित करने के लिए सीवरेज से संबंधित कार्य हेतु बुडको के द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है. अमृत परियोजना के अंतर्गत 127 करोड़ 96 लाख की राशि के अंतर्गत नगर निगम के कुल 34 वार्डों में जलापूर्ति का कार्य बुडको के माध्यम से कराया गया है. जिससे 30 हजार 70 घरों को आच्छादित करने का लक्ष्य है. नगर निगम के शेष 11 वार्डों को आच्छादित करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री से कई बार आग्रह की गयी है.7400 नये बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा का हुआ प्रकाशन
प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत कुल 2958 स्वीकृत इकाई में 2958 लाभुकों को प्रथम किस्त, 2099 लाभुकों को द्वितीय किस्त, 1851 लाभुकों को तृतीय किस्त एवं 1703 लाभार्थियों को चतुर्थ किस्त का भुगतान किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत प्रथम फेज में 439 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप एक लाख की दर से राशि का भुगतान किया जा चुका है. जबकि दूसरे फेज में स्वीकृत 1058 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि भेजी गयी है.31 मार्च तक सभी बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज व जुर्माना की राशि होगी माफ
नगर विकास एवं आवास विभाग एवं माननीय मुख्यमंत्री से निरंतर आग्रह क फलस्वरूप प्रोपर्टी टैक्स में एकमुश्त भुगतान पर जुर्माना एवं ब्याज की राशि 31 मार्च 2026 तक माफ की गयी. बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में कुल 788 स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिससे लगभग 9500 महिलाएं जुड़ी हैं. नगर निगम के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत 645 स्वयं सहायता समूह को आरएफ की निर्धारित राशि 10 हजार रु दिया गया. पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत 4360 फुटकर दुकानदारों को लाभान्वित किया गया. नगर सौन्दर्गीकरण हेतु लोहियानगर आरओबी सहित शहर के विभिन्न पथों पर एलइडी तिरंगा लाईट लगाया गया है. बेगूसराय नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यालय से संबंधित एवं हर हर महादेव चौक पर ””””””””आई लव क्लीन सीटी बेगूसराय”””””””” तथा जिला अतिथि गृह के निकट, कैंटीन चौक एवं समाहरणालय परिसर के अंदर ””””””””बेमिसाल बेगूसराय से संबंधित ग्लो साईन बोर्ड अधिष्ठापित कराया गया है.महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का किया गया निर्माण
महिलाओं के लिए नगर थाना चौक के निकट निःशुल्क पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न 14 जगहों पर सार्वजनिक / सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया की गयी है. नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से निर्मित यूरिनल के अलावा विगत वर्ष 05 स्थानों पर नया यूरिनल का निर्माण कराया गया है. साथ ही 13 स्थानों पर नये यूरिनल निर्माण हेतु निविदा का प्रकाशन किया गया है. आवागमन को सुगम्य बनाने हेतु कई पीसीसी सड़कों को मास्टिक सड़क में तब्दील किया गया है. शहर सौन्दर्गीकरण के मद्देनजर विभिन्न पोखरों एवं प्रमुख स्थानों पर थ्री-डी पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है. स्वच्छता ही सेवा एवं सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ कार्यक्रम सहित आमलोगों की जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम यथा जागरूकता रैली, पेंटिंग, निबंध आदि प्रतियोगिता बच्चों के बीच आयोजित किये जाते रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




