बेगूसराय : बाढ़ के पानी में धास लाने जा रहे युवक की बिजली करेंट से मौत, पांच बच्चों के सर से उठा पिता का साया
सांकेतिक तस्वीर
बेगूसराय में बाढ़ के पानी से घास लाने गए 45 वर्षीय शंभु सिंह की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से पांच बच्चे अनाथ हो गए हैं. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.
Begusarai Flood : बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के रामदीरी अकाशपुर वार्ड नंबर 10 निवासी 45 वर्षीय शंभु सिंह की मौत शनिवार को बिजली करेंट से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति घास लाने के लिए बाढ़ के पानी से होकर जा रहे थे. इसी क्रम में बिजली करेंट से उसकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत
जैसे ही मौत की खबर परिजन तक पहुंची कि परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक शंभु सिंह अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके किसी तरह करते थे. वे अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे.
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिवार में पत्नी के साथ तीन पुत्री और दो पुत्रों की जिम्मेवारी अब कौन उठाएगा. इस लेकर लोग सोचने को विवश हैं. इस घटना से पूरा परिवार आंसू के सैलाब में डूब हुआ है.
Also Read : बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि सवाल यह है कि लगातार गंगा के बढ़ते पानी के वाबजूद बिजली की सुरक्षित व्यवस्था आखिर किसकी जिम्मेदारी है. आज बाढ़ और बिजली विभाग की लापरवाही से एक परिवार उजड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए