बेगूसराय में गंगा की बाढ़ से कई पंचायतों के घरों में घुसा पानी, प्रभावित इलाकों में नाव और सामुदायिक किचन शुरू
मटिहानी में बाढ़ के पानी में डूबा हुआ घर | Prabhat Khabar Network
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड में तबाही मचाई है. कई पंचायतों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं, जिसमें नाव और सामुदायिक किचन शामिल हैं.
Begusarai Flood Relief : गंगा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के कारण बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
आपके शहर में
प्रखंड क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित
प्रखंड क्षेत्र के गोरगामा, मथार, कासिमपुर, खड़गपुर, नयागांव, बलहपुर, मटिहानी, सिहमा, लवहरचक, महाजी, भवानंदपुर, रामनगर, सीतारामपुर, रचियाही, जगतपुरा आदि गांव बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है.
जिलाधिकारी व एसडीओ के निरीक्षण के बाद निर्देश
जिला पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ के निरीक्षण के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव चलाने, समुदाय किचन चलने का निर्देश दिया गया.

चार पंचायतों में राहत शिविर व कम्युनिटी किचन चालू
प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मटिहानी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के चार पंचायत में बाढ़ राहत शिविर कार्य चलाया जा रहा है. गोरगामा, बलहपुर एक, बलहपुर दो, खोरमपुर पंचायत में समुदाय किचन शिविर चलाया जा रहा है. शेष पंचायत में रविवार से सामुदायिक किचन शिविर चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए