बेगूसराय: प्रशांत किशोर की जीत पर नावकोठी के पहसारा में जश्न, 51 किलो लड्डू बांटे

Updated:
विज्ञापन

लड्डू वितरण करते जनसुराज के नेता | Prabhat Khabar Network

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर जनसुराज नेता अमित कुमार ने 51 किलो लड्डू बांटकर जश्न मनाया. जानिए क्या है पूरी खबर.

विज्ञापन

Begusarai News: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर मंगलवार को बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के पहसारा में जनसुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और बाजार, दुकानों व राहगीरों के बीच मिठाइयां बांटी. इस दौरान प्रशांत किशोर के समर्थन में नारे भी लगाये गये.

51 किलो लड्डू से मनाया जश्न

जनसुराज के वरिष्ठ नेता और जीडी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित कुमार उर्फ फूचो ने अपने निजी खर्च से 51 किलोग्राम लड्डू खरीदा. उन्होंने सबसे पहले जयमंगला मंदिर में लड्डू अर्पित कर बिहार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इसके बाद पहसारा मुखिया जी चौक, बाजार और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों के बीच लड्डू बांटे गये.

विकास और शिक्षा की जीत

अमित कुमार ने प्रशांत किशोर की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि यह विकास और शिक्षा की जीत है. उनके अनुसार, यह केवल प्रशांत किशोर की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जनता की जीत है. मतदाताओं ने जाति और परंपरागत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और बेहतर भविष्य के पक्ष में मतदान किया है.

नई दिशा मिलने का किया दावा

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से बिहार की राजनीति को नई दिशा मिलेगी और राज्य के विकास की नई शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है और जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है. जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. मौके पर भोला सिंह, पंकज कुमार, रामबाबू, केशव कुमार, घनश्याम कुमार, राम आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन