ePaper

बाल विवाह की रोकथाम के लिए कमेटी बनाने का दिया निर्देश

Updated at : 23 Jul 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह की रोकथाम के लिए कमेटी बनाने का दिया निर्देश

कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बाल श्रमिक अधिनियम के तहत टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बाल श्रमिक अधिनियम के तहत टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रमिक एवं बाल शोध संबंधित रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया, विकास मित्र एवं अन्य जनप्रतिनिधि लोगों को शामिल करते हुए कमेटी बनाने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक लोगों को इस विषय पर जागृति कर रोकथाम किया जा सके. उन्होंने वैशाली समाज संस्था से पिछले तीन वर्ष में रेस्क्यू किए गये बच्चों का ब्योरा लेकर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर संग्रहण करने की बात कही. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को विमुक्त कराये गये बच्चे एवं अन्य लाचार बच्चे एवं बच्चियों को जिला अंतर्गत विभिन्न सरकारों विद्यालयों में नामांकन कराने के लिये अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि धावा दल द्वारा भी लगातार छापेमारी सुनिश्चित की जाये ताकि चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर भी रोकथाम किया जा सके. इसके साथ ही इसके रोकथाम के लिये रेलवे स्टेशन पर सघन अभियान चलाकर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही यह भी वैशाली सामाज संस्था के प्रतिनिधि को यह कहा गया की जिला अंतर्गत स्टेशन परिसर में एक चाइल्ड रेस्क्यू के लिये एक बूथ निर्माण कराया जाये ताकि रेस्क्यू किए गये बच्चों को विभिन्न संस्थानों को आसानी से हैंडओवर किया जा सके. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन