होमगार्ड अनुदेशक परीक्षा को लेकर जिले के 12 केंद्रों पर तैयारी पूरी, 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू

Author Ajit Begusarai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र एस के महिला कॉेलेज  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पदों के लिए आज लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पदों के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चलेगी. कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक, सुरक्षा और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा सभी 12 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने, हथियार ले जाने और परीक्षा कार्य में व्यवधान डालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा आसपास की सभी फोटोस्टेट दुकानें परीक्षा खत्म होने तक बंद रहेंगी.

सुरक्षा और लाइव निगरानी के कड़े प्रबंध

डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में सभी सेंटरों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा और प्रश्न-पत्र खोलने से लेकर समाप्ति तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स लाने पर सख्त मनाही है.

9:30 से प्रवेश, 10:30 बजे गेट बंद

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा बी.पी. इंटर स्कूल, एसके महिला कॉलेज, बी.एस.एस. कॉलेजिएट, पीएमश्री आरएमजी प्लस टू स्कूल बीहट सहित कुल 12 केंद्रों पर होगी. किसी भी समस्या या सहायता के लिए कारगिल विजय सभा भवन में नियंत्रण कक्ष (06243-222835) बनाया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन