बेगूसराय: बलिया में लगातार बारिश से शहर से गांव तक जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब, जनजीवन बेहाल

Author Krishna|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
भगतपुर की मुख्य सड़क एवं मध्य विद्यालय शिवनगर | Prabhat Khabar Network

भगतपुर की मुख्य सड़क एवं मध्य विद्यालय शिवनगर | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बलिया क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने गंभीर जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है. भगतपुर गांव में 800 मीटर सड़क पर 3 फीट तक पानी भर गया है. स्कूल परिसर में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी मुश्किल हो रही है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बलिया नगर परिषद क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जलजमाव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. जलनिकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण नगर परिषद के कई वार्डों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है.

भगतपुर मुख्य सड़क पर 800 मीटर तक जमा 3 फीट पानी

प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर गांव की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहाँ मुख्य सड़क पर करीब 800 मीटर की दूरी तक दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है. पानी की निकासी न होने से सड़क पूरी तरह तालाब जैसी नजर आ रही है. यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है.

स्कूल परिसर में बाढ़ जैसे हालात, शाहपुर में भी आवागमन ठप

भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से पूरे प्रांगण में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. शिवनगर की मुख्य सड़क पर जलभराव से विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को स्कूल पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

वहीं, शाहपुर गांव की मुख्य सड़क पर पूर्व मुखिया विभाकर झा के घर के पास तथा मनसेरपुर गांव के रंगमंच से शिवाला तक लगभग 50 मीटर के दायरे में दो फीट से अधिक पानी भरा हुआ है.

बारिश जारी रही तो और बिगड़ेंगे हालात, प्रशासन से गुहार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि रुक-रुक कर हो रही बारिश ऐसे ही जारी रही, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा विकराल हो जाएगी. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराने और जर्जर व जलमग्न सड़कों की मरम्मत कराने की जोरदार मांग की है.


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन