बेगूसराय : नावकोठी के कई गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी, सड़कों पर 2 फीट तक जलजमाव

Author Sakil beg|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

गौरीपुर और पीएचसी नावकोठी में जलजमाव

बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड में लगातार हुई तेज मानसूनी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई पंचायतें जलमग्न हो गई हैं, घरों, सड़कों और पीएचसी परिसर तक में पानी भर गया है.

विज्ञापन

Begusarai Heavy Rain Waterlogging :बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड में लगातार हुई तेज मानसूनी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई पंचायतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों के घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज बारिश से नावकोठी के कई इलाके जलमग्न

दरअसल, रविवार और सोमवार को हुई तेज मानसूनी बारिश के बाद नावकोठी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. प्रखंड की लगभग सभी पंचायतें बारिश से प्रभावित हुई हैं. कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

पीएचसी परिसर से लेकर मोहल्लों तक भरा पानी

लगातार बारिश के कारण नावकोठी पीएचसी परिसर भी जलमग्न हो गया है. वहीं विष्णुपुर पंचायत के स्थान वार्ड संख्या-1 गौरीपुर में पूरा मोहल्ला झील जैसा दिखाई देने लगा है. सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार जलभराव से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है.

घरों में घुसा पानी, कई मकानों में आई दरारें

समसा गांव के महादेव स्थान स्थित शिवाला में भी जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है, जबकि कुछ मकानों में दरारें भी पड़ गई हैं. इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

मुख्य सड़क पर दो फीट तक जलभराव, कई गांवों में बढ़ी परेशानी

नावकोठी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब दो फीट तक पानी जमा है, जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. वृंदावन, पहसारा, टेकनपुरा, छतौना और आसपास के अन्य गांवों में भी जलजमाव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय : बलिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, भगतपुर मुख्य सड़क पर 800 मीटर तक भरा पानी, आवागमन प्रभावित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन