अमरपुर को सात विकेट से हराकर गढ़हरा की टीम बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर को सात विकेट से हराकर गढ़हरा की टीम बनी चैंपियन

बुधवार को अमरपुर और गढ़हरा के बीच आयोजित रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में चकबल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में फ़ाइनल मैच का शुभारंभ नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने फीता काटकर एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विज्ञापन

बरौनी. बुधवार को अमरपुर और गढ़हरा के बीच आयोजित रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में चकबल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में फ़ाइनल मैच का शुभारंभ नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने फीता काटकर एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में अमरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 91 रन का स्कोर खड़ा किया. और गढ़हरा टीम को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़हरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए और 07 विकेट से मैच जीतकर फाइनल कप पर कब्जा जमाया.मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. खेल के महत्व पर बोलते हुए ऋषिकेश कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के समग्र विकास का मजबूत आधार है. उन्होंने बताया कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. साथ ही खेल युवाओं को नशा और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है. उन्होंने आगे कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होता है। साथ ही ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है, जिससे क्षेत्र में सौहार्द और सहयोग की भावना और भी प्रबल होती है. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के बीच 20 ओवर का मुकाबला खेला गया. कार्यक्रम में पार्षद पवन शर्मा, अमरजीत कुमार, गौतम कुमार, विश्वेश्वर पासवान एम, जितेंद्र पासवान, रणजीत पासवान सहित खिलाड़ी अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, बिहार कुमार, विभीषण कुमार और जय प्रकाश उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन