बेगूसराय में सावन की पहली सोमवारी पर हादसा, गंगा स्नान जा रहे मां-बेटे की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Road Accident : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन।

विज्ञापन

Begusarai Road Accident : सावन की पहली सोमवारी पर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा.

विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में नयागांव थाना क्षेत्र के छितरौर गांव निवासी 25 वर्षीय हरिओम कुमार और उनकी 55 वर्षीय मां गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों गंगा स्नान के लिए खोरमपुर घाट जा रहे थे.

अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे ने तोड़ा दम, मां की मौके पर मौत

घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. रास्ते में हरिओम कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां गीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सड़क जाम होने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, चालक की तलाश जारी

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया. साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान; सलौना स्टेशन पर घंटों फंसे यात्री



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन