बेगूसराय में 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला शुरू, 100 बच्चे सीखेंगे लोक एवं रचनात्मक नृत्य
उदघाटन करते अतिथि
बेगूसराय में 10 दिवसीय लोक एवं रचनात्मक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है, जिसमें 100 बच्चे नृत्य की बारीकियां सीखेंगे. यह कार्यशाला कला में करियर की संभावनाओं को भी उजागर करेगी.
बेगूसराय में सुलोचना सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में राजकीयकृत मध्य विद्यालय लाखो-सह-उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखो में 10 दिवसीय लोक नृत्य एवं रचनात्मक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की.
अतिथियों ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी, प्रसिद्ध चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद, केंद्रीय विद्यालय के फाइन आर्ट शिक्षक प्रवीण कुमार, फाइन आर्ट शिक्षक मनीष कौशिक, संस्था की निदेशक प्रीति कुमारी, विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार एवं सुलोचना सामाजिक संस्थान के सचिव रवींद्र मनोहर ने संयुक्त रूप से किया.
100 बच्चे लेंगे प्रशिक्षण
कार्यशाला में करीब 100 बच्चे भाग ले रहे हैं. इन बच्चों को लोक एवं रचनात्मक नृत्य का प्रशिक्षण प्रशिक्षक चंदन कुमार, शिवानी कुमारी एवं विशाल कुमार देंगे. कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को नृत्य की विभिन्न विधाओं से परिचित कराने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा.
कला में करियर की भी संभावनाएं
जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नृत्य और संगीत केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं हैं, बल्कि करियर के बेहतर विकल्प भी हैं. उन्होंने बच्चों से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने शहर, राज्य व देश का नाम रोशन करने की अपील की.
कला के क्षेत्र में रोजगार के अवसर
प्रसिद्ध चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि कला एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए भावनाओं और विचारों को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. वर्तमान समय में कला का महत्व लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की भी व्यापक संभावनाएं हैं और सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
बच्चों को मंच देने का प्रयास
संस्था के सचिव रवींद्र मनोहर ने कहा कि सुलोचना सामाजिक संस्थान की ओर से बच्चों की प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. भविष्य में भी बच्चों के उत्थान और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए संस्था लगातार प्रयास करती रहेगी. उन्होंने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय के प्राचार्य और विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया.
विशाल कुमार ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन विशाल कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंद्र मोहन प्रसाद ने किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, संस्था के सदस्य और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे.
आयकर विभाग द्वारा बेगूसराय सदर अस्पताल में TDS-TCS सेमिनार का आयोजन, लोगों को नए नियमों-रिटर्न दाखिल करने की दी गई जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए