नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को क्षेत्र के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. उन्होंने आशंका जताई है कि युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है.

पुलिस से लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

पीड़ित पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है. उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है.

प्राथमिकी दर्ज, छानबीन शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 372/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी की तलाश भी जारी है.

Also Read : जलजमाव से जानलेवा बनी जनता बाजार की सड़क, तीन वाहन पलटे, एक दर्जन राहगीर घायल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन