बछवाड़ा के किसान की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के परिजन
Begusarai News : बेगूसराय में धान के खेत में पानी देने निकले किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में शोक की लहर.
Begusarai News : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रानी-3 पंचायत निवासी कमलेश्वरी पाठक के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन पाठक के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
खेत में पानी देने निकले थे किसान
परिजनों के अनुसार अर्जुन पाठक शनिवार देर रात करीब 11 बजे धान की फसल में पानी देने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिवार के इकलौते कमाने वाले थे अर्जुन
बताया गया कि अर्जुन पाठक खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
घटना के बाद ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके.
Also Read : औरंगाबाद में बीएलओ को एक सप्ताह में फॉर्म-6, 7 और 8 के निष्पादन का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










